Categories: पटना

सीएम ने CS और DGP से कहा-आज जो लोग शपथ लिये हैं वह कागज पढ़े हैं या नहीं या सिर्फ खड़े हो गये हैं इसकी भी जांच करवाइए….

पटना: नशा मुक्ति दिवस पर पटना में बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 2015 में ही तय कर लिया था शराबबंदी लागू करेंगे। सीएम नीतीश ने शराबबंदी पर सवाल उठाने वालों पर खूब बरसे। सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव और डीजीपी को कहा कि आज जो लोग शपथ लिये हैं वो कागज पढ़े हैं या नहीं या सिर्फ खड़े हो गये हैं इसकी भी जांच करवाइए।

सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव और डीजीपी से कहा कि आज जो शपथ लिये वो शपथ लिये कि नहीं या सिर्फ कागज लेकर खड़े हो गये। आपलोग इसको दिखवाइए। शपथ लेने पर मन में भावना तो आती ही है। आपलोग देखिए कि कागजवा पढ़ा है कि नहीं? सीएम ने हाथ जोड़कर डीजीपी-मुख्य सचिव से कहा- हम उम्मीद करें न आप लोगों से कि दिखवाइएगा कि शपथ पत्र पढ़ा कि नहीं?

सीएम नीतीश ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू करने से लोगों में खुशी है। 2017 में हमने आज के दिन 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। हम तो शुरू से कह रहे,कोई भी काम करियेगा,100 फीसदी लोग उसे स्वीकार नहीं कर सकते। कुछ न कुछ तो गड़बड़ करेगा ही। चंद लोग गड़बड़ी करेगा ही। गड़बड़ करने वाले लोग धीरे-धीरे खत्म होंगे। हमने 9 बार शराबबंदी की समीक्षा की है। इस बार तो जहरीली शराब से और भी ज्यादा मौत हुई है। 2018 में भी जहरीली शराब से मौत हुई थी। तब हमने कई आदेश दिया था और कार्रवाई भी की थी। शराब पीने की वजह से सड़क दुर्घटना होती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026