पटना: दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश विकास की बात करते हैं जबकि स्वास्थ्य और शिक्षा में बिहार फिसड्डी है। नीति आयोग के रिपोर्ट पर लालू ने कहा कि नीतीश कुमार को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव बीते 22 नवंबर को दिल्ली से पटना आए थे। जिसके बाद 23 नवंबर को सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले में उनकी पेशी हुई थी। चारा घोटाले के एक मामले में आरोपित लालू प्रसाद समेत चार आरोपित मंगलवार को सीबीआई के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत में उपस्थित हुए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये 30 नवंबर की तिथि तय की है। इनके अलावा 15 अन्य आरोपित अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुए।
मामला बांका के उपकोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने अदालत से कहा था कि आरोपित की तबीयत बराबर खराब रहती है। हर तारीख पर सशरीर उपस्थित होने से आरोपित को राहत दी जाए। अधिवक्ता के अनुरोध पर अदालत ने मामले की सभी सुनवाई पर आरोपित लालू प्रसाद को अदालत में सशरीर उपस्थिति होने से राहत प्रदान की गयी। अदालत ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो कोर्ट के आदेश पर आरोपित को सशरीर उपस्थित होना होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…