Categories: पटना

CM का बयान….बिहार में पियक्कड़ों की बढ़ेगी परेशानी…अब बोतल फेंकते ही फोटो आ जायेगा….कहा-जातीय जनगणना के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे…

पटना: जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी गड़बड़ी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सरकार कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिश की जा रही है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वाले की तस्वीर मिल जाएगी। नीतीश ने कहा कि पियक्कणों की एक-एक हरकतों पर नजर रखी जा रही है।

सीएम ने कहा कि अब लोग कहीं भी बोतल देख लेते हैं तो उसी घटना को लेकर चर्चा शुरू कर देते हैं, ऐसे में सरकार ने भी अपनी ओर से सजगता बढ़ा दी है। इस दौरान नीतीश ने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि जल्द ही इसको लेकर सर्वदलीय बैठक की जाएगी। राज्य के सभी दल इसके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शुरू से जातीय जनगणना कराने के पक्ष में है. इसके लिए राज्य के सभी दलों के साथ बैठक कर जातीय जनगणना की रुपरेखा तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक कब होगी इसके लिए फ़िलहाल कोई तिथि तय नहीं की गई है. लेकिन जल्द ही इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक होगी और सभी दलों का विचार लिया जाएगा. सरकार ने जातीय जनगणना के लिए क्या कार्य योजना बनाई है इसे भी हम सर्वदलीय बैठक में अन्य दलों के साथ साझा करेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि केवल अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। पटना पर विशेष नजर रखनी है। राजधानी को पहले नियंत्रित करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए एक्शन काफी हो रहा है, इसका असर भी देखने को मिल रहा है। ऐसी कोशिश की जा रही है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वाली की तस्वीर सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि शराब मामले से जुड़ी समस्या जनता दरबार में भी आई हैं, इसपर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026