Categories: पटना

कोरोना की तीसरी लहर पर CM ने कहा-लापरवाही करियेगा तो भारी पड़ेगा

पटना: देश में ओमिक्रोन के बढ़ते हुए मामले को देखकर तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. बिहार सरकार भी इसे लेकर अलर्ट मोड में आ चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद कहा कि तीसरी लहर की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता. नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो लोग भी इसे लापरवाही से ले रहे हैं, वह गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें. नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है।

जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम तीसरी लहर की आशंका को लेकर तैयार खड़े हैं. बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है. लेकिन लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. तीसरी लहर की आशंका इसलिए बढ़ गई है क्योंकि ओमिक्रोन के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में जिस तरह नए वेरिएंट के केस मिल रहे हैं. उसके बाद अब ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नए वेरिएंट से बचाव को लेकर पूरी तैयारी रखने के निर्देश दे चुके है. साथ ही नीतीश ने खास तौर पर विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने और उनके टेस्ट में नए वेरिएंट ओमिक्रोन की जांच जरूर करने के लिए भी कहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026