परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद मामलों की सुनवाई की गई. सीओ रणधीर कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने थाने में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद मामलों की सुनवाई की. इसमें प्रखंड क्षेत्र के पांच नए मामलों सहित कई पुराने मामले की सुनवाई हुई. शिविर में दाखिल नए मामलों में शिविर में सरेयां के मो. वोहाब बनाम अबरार आलम, मोरा खाप के बिगल मांझी बनाम महेश मांझी वो दरियाब मांझी, दिलसादपुर के मुरारी यादव की पत्नी हेवंती देवी बनाम उद्धव यादव, माधव यादव व कृष्णा यादव, गोपालपुर बरौड़ा के कृष्णा प्रसाद यादव बनाम मो. इमताज मियां, बनसोहीं के कन्हैया प्रसाद, राजा कुमार साह बनाम बांसदेव मिश्रा के मामले हैं. इन मामलों में अगली तिथि पर उपस्थित होने के लिए विपक्षी को नोटिस जारी किया गया. पहले से दाखिल चोरमा के बाबूलाल सहनी बनाम बाबूनंद तिवारी सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई. मौके पर पीएसआई रजनी कुमारी, अंचल नाजिर बालदेव प्रसाद व फरियादी मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…