परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के परसा हरनाटार में घटना के निवासी काशीनाथ तिवारी के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश तिवारी उर्फ़ ढुल्लू की संदेहास्पद स्थित में मौत के दूसरे दिन शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा. मृतक के एकलौते पुत्र आदर्श तिवारी के एक साल पहले मां की मौत के बाद अब पिता का भी सिर से शाया उठ गया. पिता के मौत के बाद रोरोकर हाल बुरा है. शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव लाया गया. जहां सिसवन स्थित सरयू घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया.
गौरतलब हो कि अखिलेश तिवारी की बीते शुक्रवार को परसा हरनाटाड़ से महज दूरी खजुआन गांव जो सारण क्षेत्र में है. संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी. जहां से परिजन उठा कर घर लाए थे. मृतक शराब प्रवृत्ति का था. हमेशा नशे की हालत में रहता था. जबकि कुछेक लोगों का कहना है कि संपति के लिए जहर देकर मार दिया गया है. इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…