परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोरोना को ले अंचलाधिकारी प्रभात कुमार बुधवार को अलर्ट मूड में दिखे. हसनपुरा अरंडा बाजार में बीना मास्क लगाए दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार दुकान छोड़ फरार होने लगे. अंचलाधिकारी श्री कुमार ने रेडीमेड फैशन शॉप पर कोविड-19 का उलंघन मामले में दुकान को 48 घंटे के लिए सील किया.
दुकानदार पर मोहम्मद रमजान द्वारा कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए बिना मास्क लगाए अपने दुकान को संचालित किया जा रहा था. सीओ श्री कुमार ने कहा कि जो भी दुकानदार कोविड-19 का उलंघन करते पकड़े गये तो उनकी दुकान को सील की जायेगी. दुकान पर हमेशा मास्क लगाकर व सोशलडिस्टैंसिंग का पालन करना है. वहीं इस दौरान बिना मास्क के करीब 25 लोगों का फाइन काटा गया. मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शम्भू कुमार, थाने के सअनि सुधीर साह व अन्य पुलिस बल उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…