बड़हरिया में वरीय पदाधिकारी ने किया कंटेनमेंट जोन व वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना से बचाव के तहत चल रहे वैक्सीनेशन कार्य को लेकर जिला से प्रखंड प्रशासन से काफी तत्पर है. इसी कड़ी में मंगलवार को बड़हरिया प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह एडीएम आयुष आनंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया के वैक्सीनेशन सेंटर, नूराछपरा में बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन व बालापुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन (एचडब्ल्यूसी, बालापुर) का निरीक्षण किया. विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय से सटे नूराछपरा में दो भाइयों के कोरोना संक्रमित पाये पाने के बाद नूराछपरा में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है.

निरीक्षण के दौरान एडीएम आयुष आनंद ने वैक्सीनेशन सेंटर पर चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया व वहां मौजूद लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया. एडीएम श्री आनंद के साथ बीडीओ अशोक कुमार, बीएसओ कृष्ण कुमार मांझी, एकाउंटेंट सुभाषचंद्र महतो, डॉ वसी अहमद,रजनीश रंजन, जीएनएम मनीषा कुमारी, एएनएम सीता कुमारी, अनिता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि शंभू शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. एडीएम श्री आनंद यहां के टीकाकरण संबंधित व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026