परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र सुंदरी गांव में नाबालिग छात्रा से घर में घुसकर अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक कोचिंग संचालक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नाबालिग के पिता के बयान पर इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 25 वर्षीय कोचिंग संचालक अजय कुमार को आरोपित किया है। इस संबंध में पिता का कहना है कि शनिवार को घर से बाहर गया था। इसी दौरान कोचिंग संचालक घर में घुस गया। पिता ने बताया कि इसी वर्ष प्रथम श्रेणी में मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाली बेटी को कोचिंग संचालक अजय कुमार हाथ पकड़कर घर से बाहर ले जाने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पिता ने बताया कि इसके बाद बेटी को घर से बाहर ले आकर उसके साथ शादी की घोषणा करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पिता ने बताया कि मेरी बेटी इस दौरान रोए जा रही थी। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीण पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किए लेकिन कोचिंग संचालक अपनी बाइक से भाग निकला। इधर, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपित कोचिंग संचालक को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन नाबालिग छात्रा से उसके घर जाकर अश्लील हरकत करना कानूनन अपराध है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…