Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बारिश नहीं होने से दिनोंदिन बढ़ रही किसानों की चिंता

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले में इनदिनों बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता दिनोदिन बढ़ती जा रही हैं। इधर कमजोर मानसून के चलते आकाश में बादल तो दिख रहे है, मगर ललचा कर बिना बारिश के इधर से उधर चले जा रहे हैं। बारिश होने की उम्मीद में किसानों ने धान के बिचड़े तो डाल दिए, लेकिन बारिश नहीं होने से डाले गए बिचड़े सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। कई किसान निजी पंपसेट के सहारे एक-दो दिन बाद नियमित सिंचाई कर रहे हैं। किसान रामाजी प्रसाद, बलराम सिंह, सत्यदेव सिंह, ठाकुरजी तिवारी ने बताया खरीफ सीजन में मक्का, अरहर, ढैंचा, मूंग की बुआई का समय आ गया है। खेतों में नमी नहीं होने से जुताई का कार्य बाधित है।

पिछले तीन सालों से भी कम हुई जून में बारिश

जिले में पिछले तीन सालों के वर्षापात के आंकड़ों के देखने पर सबसे कम जून महीने में इस साल बारिश हुई है। जून महीने में औसतन 124.8 एमएम बारिश होनी चाहिए। लेकिन मात्र 35.7 एमएम बारिश ही जिले में अबतक हुई है। इससे कृषि विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंडों में भेजे गए धान, मक्का, अरहर के बीज को किसान नहीं उठा रहे हैं। इससे योजना खटाई में पड़ गई है।

हसनपुरा प्रखंड के किसान भी परेशान

प्रखंड में अधिकतर किसान बारिश नहीं होने के चलते खेत की जुताई नहीं करा रहे है। जबकि कई किसान डाले गए धान के बिचड़ा को बचाने में परेशान है। यहां के चौदह पंचायत में सहुली, तेलकथू, मन्द्रापाली, हरपुरकोटवा, रजनपुरा, लहेजी, अरंडा, हसनपुरा, गायघाट, उसरी बुजुर्ग, पियाउर, विश्वम्भरपुर, पकड़ी तथा शेखपुरा पंचायत के किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अगर समय से बारिश नहीं हुई, तो किसान आने वाले समय में खेती से भी मुंह मोड़ लेंगे।

क्या कहते है डीएओ

इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन पिछले दो-दो बार के अनुमान जिले में फेल हो गए। जबतक बारिश नहीं होती है, तबतक किसानों के साथ विभाग की भी चिंता बढ़ी रहेगी। जून में औसत से भी कम बारिश हुई। बिचड़े की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान का आवंटन होते ही वितरण शुरू कर दिया जा[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024