बड़ी खबर

छात्र-छात्राओं का आरोप कॉलेज प्रशासन पैसा व मोबाइल नंबर की कर रहे थे मांग

परवेज अख्तर/सिवान:- सराय ओपी क्षेत्र के चांप गांव स्थित इंडियन टेक्निकल कॉलेज में बुधवार की सुबह परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान परीक्षार्थियों ने कुछ देर के लिए पत्थरबाजी भी की। सूचना पर मुख्यालय से एएसपी कांतेश मिश्रा, सराय ओपी प्रभारी, पचरुखी थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने यहां हल्का बल का भी प्रयोग करते हुए उन पर लाठियां चटकाईं। इस कारण वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए मुख्यालय से वज्र वाहन को मंगवाया गया। करीब दो घंटे के बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। कॉलेज को एमएमएच ए एंड पी विश्वविद्यालय ने अपने पांच केआरसी का परीक्षा केंद्र बनाया है। पुलिस ने कुछ परीक्षार्थियों को हिरासत में भी लिया था। वहीं नाराज परीक्षार्थियों ने चांप ढाला समीप कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में शामिल कंचना कुमार सिंह,रवि राज आरयन, मो. साकिब का कहना था कि वे सभी मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय के केआरसी के छात्र हैं। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न टेक्निकल विषयों की परीक्षा का सेंटर चांप गांव स्थित इंडियन टेक्निकल कॉलेज में बनाया गया है। कॉलेज में केआरसी 172,157 व 127 के परीक्षार्थियों का प्रथम पाली का पेपर 9:45 में शुरू हुआ। परीक्षा के दौरान रुपयों की मांग की जाने लगी। जो परीक्षार्थी पैसा दे रहे थे उन्हें अलग कमरे में बैठाकर मोबाइल, किताब व अन्य चीजों द्वारा चीट कराया जा रहा था और जो पैसा नहीं दे रहे उन्हें अलग कमरे में बैठाकर बहुत परेशान किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026