परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में मंगलवार की रात एक व्यवसायी के यहां डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ली। पीड़ित रघुवर सिंह का लकड़ी एवं खाद का व्यवसाय है। मंगलवार की रात उनका पूरा परिवार भोजन करने के बाद घर में सो गया था। तभी पांच-छह की संध्या में डकैत उनके मकान के पीछे से बांस के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा परिजनों को बंधक बना लूटपाट की। डकैतों ने रघुवर सिंह एवं उनके बच्चे को अपने गिरफ्त में लेकर सभी कमरों की जानकारी लेने लगे, जब व्यवसायी ने कुछ भी बताने से इन्कार किया तो उन्हें रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए तथा अन्य परिजनों को हथियार का भय दिखाकर सभी पांचों कमरों को खुलवाया और अलमीरा में रखे दो लाख रुपये नकदी तथा आठ लाख के गहने लूट लिए तथा उनकी दो मोबाइल तथा दो बेल्ट कारतूस भी लेते गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…