Categories: छपरा

रंगीन मिजाज दारोगा जी को थाने में मसाज कराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई ये कार्रवाई

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में एसपी लिपी सिंह ने गुरुवार को डरहार ओपी के अध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दरअसल, थानाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वो महिलाओं से बेड रूम में तेल मालिश कराते नजर आ रहे है. साथ ही फोन पर केस मैनेज करने को लेकर बात करते दिख रहे हैं. आरोप है कि रेप के आरोप में गिरफ्तार शख्स को छुड़ाने के लिए थानाध्यक्ष द्वारा ऐसा किया जा रहा है.

जांच में आरोपों को पाया गया सही

ऐसे में वायरल वीडियो की जांच का जिम्मा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहरसा को सौंपा गया. उन्होंने 28 अप्रैल को जांच रिपोर्ट एसपी कार्यालय में सौंपी. रिपोर्ट में थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. वहीं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए आरोप-प्रारूप गठित कर उन्हें शीघ्र उपस्थापित करने का आदेश दिया गया.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, जिले के नवहट्टा थाना (डरहार ओपी) के बकुनिया के रहने वाले हरिलाल मुखिया के बेटे पप्पू कुमार को महिला थाना में दर्ज रेप के केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसी मामले में थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा द्वारा एक बंद लिफाफे में रुपये और नकल भेजकर रेप आरोपी का जमानत कराने के लिए वकील से मोबाइल पर बातचीत की जा रही थी. वहीं, अभियुक्त पप्पु कुमार की मां से शरीर पर तेल से मालिस कराया जा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी वायरल वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026