Categories: पटना

क्‍या बिहार में भी मस्जिदों से हटेगा लाउडस्‍पीकर? BJP की मांग पर JDU नेता का दो टूक जवाब

पटना: लाउडस्‍पीकर पर उठा विवाद अब बिहार भी पहुंच गया है. बीजेपी नेताओं ने उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार की तर्ज पर बिहार में भी मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर हटाने की मांग की है. भाजपा नेताओं की मांग पर ऐतराज जताते हुए जेडीयू ने स्‍पष्‍ट कह दिया है कि बिहार में यह संभव नहीं है. इस तरह लाउडस्‍पीकर पर अब बिहार में भी सियासी संग्राम शुरू हो गया है. जदयू नेता और बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी की मांग का विरोध किया है, वहीं भाजपा ने इसे समय की मांग बताया है. बता दें कि पड़ोसी राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर हटाए जा रहे हैं. भाजपा ने बिहार में भी इसी तरह का कदम उठाने की मांग की है.

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लाउडस्पीकर हटाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. देश के अन्‍य हिस्‍सों से भी ऐसी मांगें सामने आने लगी हैं. बीजेपी का मानना है कि लाउडस्पीकर बजाने से लोगों को परेशानी होती है. दूसरी तरफ, जदयू इसके लिए तैयार नही है. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बिहार में यह संभव नहीं है. धार्मिक मामलों में जोर जबरदस्ती नहीं की जा सकती है. सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में सरकार की क्या व्यवस्था है, उसके बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है. मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारों में जो पुरानी पद्धति है, उसका पालन किया जाना चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026