Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : राज्य सरकार के निर्देश पर गांवों में मरीजों का इलाज करने वाले ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने के बाद सोमवार से तीन दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशिक्षण कक्ष में परीक्षा नियंत्रक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के देखरेख में शुरू हुआ। डॉ. कुमार ने बताया कि परीक्षा में छह महिलाओं सहित कुल 93 लोगों ने भाग लिया। सोमवार को बुनियादी जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा हुई। दूसरे दिन शिशु जननी विज्ञान एवं तीसरे दिन आपात सेवा के लिए बचाव एवं उपचार की परीक्षा की जाएगी। इससे पहले 22 से 24 जनवरी तक सिवान स्थित सेंट्रल स्कूल में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक के साथ स्वास्थ्य परीक्षक दरबार हरिजन, प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह एवं स्वास्थ्य प्रबंधक गुलाब रब्बानी भी शामिल थे। परीक्षार्थियों में ताहिर हुसैन, धर्मेंद्र कुमार प्रसाद, जयलाल साहनी, संदीप कुमार, शंभू प्रसाद, मनमोहन यादव, न्याज अहमद, नौशाद आलम, संतोष कुमार, नीरज कुमार सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026