परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के रसूलपुर में सोमवार को राजद कार्यकर्ता सम्मेलन प्रमोद कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिना शहाब ने कहा कि मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। गरीबों कर हकमारी हो रही है। किसान समस्याओं से घीरे हुए हैं। सरकार की सभी दावे खोखले साबित हो रही है। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि बेरोजगारी, नोटबंदी, बालू बंदी आदि से युवाओं के साथ राज्य एवं केंद्र सरकार धोखा दी है। उन्होंने लोगों से आगामी लोक सभा चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया। समारोह को पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, कृष्णा देवी, विनोद कुशवाहा, ब्रजभूषण सिंह, संजय कुशवाहा, पूर्व मुखिया महिउद्दीन अंसारी, जलील अहमद, राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, केदार राय, संजय यादव, राजनारायण सिंह, मंसूर अंसारी, जिला पार्षद चंदिका राम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजद नेता हृदया यादव ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…