Siwan News

विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

परवेज अख्तर/सिवान : आगामी 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी लेकर 16 नवंबर को उपविकास आयुक्त सभी बीडीओ, डीपीओ व डीईओ के साथ बैठक करेंगे। सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ को प्रत्येक पंचायत में एक की दर से 300 फलैक्स बैनर जिला जल एवं स्वच्छता समिति से प्राप्त कर प्रत्येक पंचायत के नोडल को उपलब्ध कराएंगे। जिला परिषद परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर साढ़े दस बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता होगी। इसमें निजी, केंद्रीय, जवाहर नवोदय व कस्तुरबा गांधी स्कूल के छह वर्ष से लेकर आठ वर्ष बच्चे-बच्चियां अपने शिक्षक के साथ भाग लेंगे। एक नवंबर को आयोजित पत्र लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में सहभागी रहे बच्चों के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही चित्रांकन एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। तैयारी को लेकर सभी नोडल, बीडीओ, बीपीएम, जन वितरण प्रणाली, जीविका, मुखिया के साथ प्रखंडों में बैठक करेंगे। उस दिन स्कूलों में प्रभात फेरी,हाथ धुलाई कार्यक्रम मध्य विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया गया है। वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, टोला सेवक, तालिम मरकज, पंचायत कर्मी, जीविका दीदी बच्चों के साथ पदयात्रा उस दिन करेंगे। साथ ही 30 नवंबर तक खुले में शौच से मुक्त करने का संदेश लोगों के बीच प्रेषित करेंगे।

पंचायतों में चलेगा गड्ढ़ा खोदो अभियान

आगामी 20 से 23 नवंबर तक सभी पंचायतों में गड्ढा खोदो तथा 27 नवंबर तक शौचालय से वंचित घरों में शौचालय निर्माण पूर्ण कराने का अभियान चलाया जाएगा। सभी बीडीओ अपने स्तर से प्रत्येक सहायक नोडल पदाधिकारी व पंचायत कर्मियों के साथ शौचालय निर्माण कार्य को पूरा कराएंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024