Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ओवरटेक कर बाइक छीन हुए फरार

परवेज अख्तर/सिवान : दरौली-अमरपुर-केवटलिया मुख्य मार्ग पर नरौली गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक लिफ्टरों ने एक व्यक्ति से बाइक छीन लिया और घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी राय बहादुर राय बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। बताया जाता है कि राय बहादुर राय रविवार की शाम दरौली से अपने गांव केवटलिया लौट रहे थे तभी दरौली-अमरपुर-केवटलिया मार्ग पर नरौली गांव पहुंचने पर बाइक लिफ्टरों द्वारा रोक कर उनके हाथ पर वार का उन्हें घायल कर दिया और बाइक छीन कर फरार हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। राय बहादुर राय ने बाइक छिनतई का आवेदन थाने में दिया है। इस संबंध में मैरवा प्रभाग के आरक्षी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बाइक छिनतई का आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026