दरौंदा

प्रखंड कार्यालय से कंप्यूटर की चोरी , निर्वाचन का भी ताला टूटा

परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यालय से रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में शौचालय बीसी महेश कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि सोमवार को अरमान भारती कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि कार्यालय से कंप्यूटर, सीपीयू , माउस , मॉनिटर की चोरी हो गई हैं, जब मैं आया तो बीडीओ, पंचायती राज पदाधिकारी तथा अन्य कर्मी आए तथा तथा अंचल गार्ड को बुलाया गया तो देखा कि कंप्यूटर, सीपीयू , माउस ,मोनिटर, वाई फाई की चोरी हो गई है तथा प्रिंटर एवं आलमीरा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है तथा अन्य दो कमरों का भी ताला टूटा हुआ है तथा जरूरी अभिलेखों को भी चुरा लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026