पचरुखी प्रखंड

लगातार हो रही बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड मुख्यालय समेत सभी गांवों की स्थिति नारकीय बन गयी है. प्रखंड मुख्यालय में सब्जी बाजार मीठा बाजार, मुख्य सड़क, स्टेशन रोड, पचरुखी गांव को जाने वाली सड़कें कीचड़मय हो चुकी है. वहीं मुख्यालय को छोड़ बरियारपुर, गोपालपुर, मखनुपुर जसौली चांदपुर बरियारपुर इत्यादि गांवों में भी अब निकलना दूभर होता जा रहा है.

जलजमाव होने से प्रखंड क्षेत्र में महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है. वही इस धरती के पालनहार किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी है. वो अभी से ये सोच कर कुंठाग्रस्त हो रहे है कि धान की फसल का तो जो होना था वो हो ही रहा है. अगर यही हाल रहा मौसम का तो रबी की बुआई भी नहीं हो पाएगी.

समय से पहले बारिश शुरू हो जाने से धान की बुआई ही नहीं हुई और जो हुई थी वो लगातार वारिश होने की वजह से डूब गई है. अब धान की फसल की उम्मीद खत्म हो गई. साथ ही चिंता ये शुरू हो गई कि अगर बरसात का यही हाल रहा तो गेंहू की बुआई कैसे होगी. खेतों में तो पानी भर गया है. पिछली बार भी दोनों फसले बर्बाद हो गई थी. अगर इस साल भी यहीं हाल रहा तो जीवन यापन कैसे होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026