Jiradei News in Hindi

दो पक्षों में मारपीट व पथराव के विवाद में सुलह के बावजूद तनाव

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के छोटका माझा पंचायत क्षेत्र में गंधु छापर व हरपुर गांव में शनिवार की रात हुई मारपीट मामले में सुलह हो जाने के बावजूद आपसी तनाव व्याप्त है. मारपीट में दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन युवक घायल हो गए थे. पुलिस की तत्परता से इस विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश सफल नहीं हो सकी थी. एक युवक की शरारत से उपजे विवाद में एक पक्ष द्वारा मारपीट की गई तो दूसरे पक्ष ने जवाब में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की. मारपीट में लाठी-डंडे और पत्थर भी चलाए गए.

दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. उनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. एक पक्ष ने 11 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध चोरी लूटपाट और मारपीट करने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने 9 लोगों को नामजद करते हुए मारपीट का आरोप लगाया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर दोनों पक्ष की ओर से गैर जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसके बाद वरीय अधिकारी द्वारा घटना की जांच की गई और जांच के आधार पर प्राथमिकी में अंकित धाराओं को जमानती धाराओं में बदलते हुए गिरफ्तार युवकों को जमानत मिल गई. जांच के क्रम में ही पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. जिन लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी. पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026