छपरा

पंच सदस्य के निधन पर बहरौली ग्राम कचहरी में हुआ शोक सभा

छपरा: जिले के मशरख प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचयात के वार्ड- 06 के ग्राम कचहरी पंच सदस्य काशीनाथ साह का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर बहरौली ग्राम कचहरी परिसर में सरपंच डॉ फुलेश्वर प्रसाद की अगुवाई में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के मुखिया अजीत सिंह समेत पंचायत के गणमान्य जन प्रतिनिधि शामिल हुएं। सभी ने पंच सदस्य की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर बहरौली मुखिया अजित सिंह ने कहां कि उन्होंने दिवंगत पंच के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया।

वही बहरौली ग्राम कचहरी के सरपंच डॉ फुलेश्वर प्रसाद राय ने कहा कि काशीनाथ साह जी के निधन से बहरौली ग्राम कचहरी को सबसे बड़ी क्षति है। जिसे अब पूरा नही किया जा सकता है।वे हमेशा ग्राम कचहरी के सभी सदस्यों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते रहते थें साथ ही समाजिक कार्यों के लिए हर समय खड़े रहते थे। मौके पर उप सरपंच जयकिशोर प्रसाद, पंच विक्रमा प्रसाद, पंच लालबाबू प्रसाद, पंच रोजदिन, पंच शुशीन्द्र कुमार, मनोज कुमार पण्डित (न्याय मित्र), सन्ध्या कुमारी (ग्राम कचहरी सचिव), सरफराज आलम , मुस्तफा अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024