Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- ओवरब्रिज के पास मोबाइल दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली

गोपालगंज: जिले के मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारने के बाद दुकानदार के पास मौजूद बाइक व 56 हजार रूपये नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दुकानदार की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी बुटेल कुमार शहर के मौनिया चौक स्थित अपनी मोबाइल दुकान में शनिवार की रात दीपावली की पूजा पाठ करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

अभी दुकानदार कोईनी ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दुकानदार की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया। इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार से लूटपाट करना शुरू कर दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार के पैर में गोली मार दिया। जिसके बाद दुकानदार जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बदमाशों ने दुकानदार के पास मौजूद 56 हजार रूपये नकदी व बाइक लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मांझा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने दुकानदार को गोरखपुर रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ नरेश पासवान मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026