परवेज अख्तर/सिवान:- सीवान न्यायालय के वरीय अधिवक्ता बंगाली सिंह के निधन पर उनके पैतृक स्थान महराजगंज के बंगरा में गण्यमान्य लोगों द्वरा शोक सभा का आयोजन किया गया . गण्यमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी. महाराजगंज के पूर्व विधायक डॉ कुमार देवरंज ने कहा अधिवक्ता बंगाली बाबू की मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया. कहा कि बंगाली बाबू प्रखर अधिवक्ता थे. कानून के माहिर जानकर थे.
जब वे न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए खड़ा होते थे. न्यायालय में भरे सभी लोग शांत मुद्रा में उनकी बातों को सुनते थे. शोकसभा में गोरेयाकोठी के वरीय भाजपा नेता देवेश कुमार सिंह, महाराजगंज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शम्भूनाथ सुरोपम, शशि सिंह, उपेंद्र कुमार पंडित, नागेंद्र सिंह, अजय सिंह त्रिपुरारी शरण, सोनू सिंह, मिठू कुशवाहा, दिलीप कुमार भारती आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…