Barharia Siwan News

बड़हरिया में बकरी के बाउंड्री में घुसने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव में रविवार को बाउंड्री में बकरी के घुसने के दौरान बकरी के पिटाई करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे को आरोपित किया है.बताया जाता है कि चैन छपरा निवासी अख्तर आलम की बकरी एजाज आलम के बाउंड्री में घुस गई.उसके बाद एजाज आलम के परिजन बकरी का सिर ईंट से कुचलने लगे.

बकरी की पिटाई को लेकर लेकर दोनों पक्षों में पहले कहा सुनी हुई, उसके बाद मारपीट हो गई. जिसमें अख्तर आलम की पत्नी मैमून निशा, पुत्र शमीम अहमद व नजरे आलम घायल हो गये.वहीं दूसरे पक्ष के एजाज अहमद सहित अन्य घायल हो गए.सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में किया गया. वहीं डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल मैमून निशा को सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है.मामले की जांच की जा रही है.वहीं पिटाई से बकरी की मौत हो गई है, जो मवेशी अस्पताल में पड़ी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026