Barharia Siwan News

बड़हरिया में प्रोफेसर के निधन पर हुआ शोकसभा का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के पुरैना बाजार स्थित अजित कुमार सिंह इंटर कॉलेज में संस्थापक सदस्य प्रभुनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रोफेसर के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया. विदित हो कि प्रखंड के माधोपुर निवासी व एके सिंह इंटर कॉलेज, पुरैना के समाजशास्त्र के प्रोफेसर की मौत बुधवार की रात में हो गयी. इस मौके पर कॉलेज के शिक्षकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. साथ ही, उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी.

कॉलेज के संस्थापक सदस्य प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि प्रोफेसर के निधन से कॉलेज परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भरपायी नहीं की जा सकती है.उनकी कर्तव्यनिष्ठा को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. इस मौके पर प्रो रेयाज अहमद, प्रो रामनाथ उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद मिश्र, कृष्णा कुमार, बृजकिशोर यादव, अमरेंद्र कुमार, अनिल सिंह, प्रभुनाथ शर्मा सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. इस दौरान फिजिकल डिस्टैंसिंग का भरपूर ख्याल रखा गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026