हसनपुरा

हसनपुरा में करंट से टावर ऑपरेटर की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के खाजेपुर कला स्थित जियो टॉवर के ऑपरेटर की करंट लगने के बाद गुरुवार की रात मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक मंद्रौली निवासी कन्हैया यादव का 26 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार यादव बताया जाता है। स्वजनों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे सत्येंद्र के सीनियर ने उसे फोन कर खाजेपुर पहुंच कर डाउन पड़े सर्वर को ठीक करने को कहा। सत्येंद्र अपनी बाइक से खाजेपुर पहुंच कर सर्वर को ठीक करने लगा। तभी उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।घटनास्थल पर टॉर्च जलता देख एक महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

इसकी सूचना स्वजनों तथा टॉवर कंपनी को दी। स्वजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाए जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल जाने के दौरान ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस शुक्रवार की सुबह पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया छह टावर को बंद घटना के गुस्साए स्वजनों व ग्रामीणों ने जियो के छह मोबाइल टावर यथा ग्यासपुर, दिघवलिया, कचनार, खाजेपुर, निजामपुर तथा मंदरौली को बंद कर दिया। स्वजनों का कहना था कि जब तक कंपनी मुआवजा नहीं देती टॉवर बंद रहेगा। बार-बार फोन करने के बावजूद कंपनी के किसी पदाधिकारी के घटनास्थल नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश देखा गया। बताया जाता है कि सत्येंद्र सभी छह टावरों में ऑपरेटर का कार्य करता था। बाद में किसी तरह से स्वजनों को समझाबुझा कर शांत कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026