परवेज अख्तर/सिवान :- जिला अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य सह अधिवक्ता बंगाली सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पांडेय रामेश्वरी प्रसाद ने किया .अधिवक्ता गण मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए अच्छी तादाद में उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के महासचिव प्रेम कुमार सिंह ने बंगाली सिंह के कृतित्व पर प्रकाश डाला .बंगाली सिंह के कार्य और गुणों पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोग जब भी उन लोग उनके पास जाते थे.
हमेशा टेबल पर किताब रहती थी. आने वाली अधिवक्ता उनके कार्य और गुणों से सीख लेंगे. वही वरिया अधिवक्ता सुभाषकर पांडे ने कहा कि बंगाली सिंह हमारे मित्र थे और यह हमेशा अपने लिए कम अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय में हमेशा आवाज उठाते रहे. संबोधन करने वालों में अधिवक्ता शंभू सिंह, वीपेंद्र वर्मा, बृजमोहन रस्तोगी, सुरेश सिंह, राजकुमारी देवी शामिल थे.
कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में मंचासीन गणेश राम, सीमा यादव, मोहम्मद कलीम, अंजनी कुमार सिंह, राजीव रंजन, विजय पांडे, ईश्वर चंद महाराज, बृजेश दुबे, श्रीनिवास राय, दीपक श्रीवास्तव, प्रमिल गोप, अजय त्रिपाठी, ठाकुर ज्वाला प्रसाद, गणेश उपाध्याय, रजनी रंजन, अजय सिंह, दिनेश सिंह, मदन सिंह, विपिन बिहारी सिंह, सुनील मिश्र आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…