Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसांव चंवर में घोंघा चुनने गए दो बच्चे डूबे, तलाश जारी

ग्रामीण व स्थानीय गोताखोर बच्चों को ढूंढने में हैं लगे

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर प्रखंड के बसांव चंवर में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे बजे घोंघा चुनने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी चले गए. जिससे दोनों बच्चे पानी मे डूब गए. साथ ही डूबने वाले दोनों बच्चों के साथ गई एक छोटी बच्ची को चंवर में डूबता देख एक व्यक्ति ने पानी से बाहर निकाला. पानी से बाहर निकलने के बाद बच्ची ने बताया की उसके भाई के साथ एक और बच्चा भी चंवर में डूब गया है. गांव के दो बच्चों के चंवर में डूबने की सूचना जैसे ही गांव मिली की लोगों का हुजूम चंवर की तरफ बढ़ निकला.

देखते ही देखते चंवर के समीप स्थानीय मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह के साथ लगभग ढाई-तीन सौ लोग जुट गए व गांव के कुछ लोग चंवर में जाल फेंक कर बच्चों को ढूंढने लगे. दो बच्चों के चंवर में डूबने की सूचना मुखिया संचय भारद्वाज ने बसंतपुर थाने व अंचल को दी. सूचना पर चंवर के समीप दलबल के साथ पहुंचे एसआई राजकुमार झा व अंचल निरीक्षक हरिहर सिंह लोगों से पूरी घटना की जानकारी लिए. डूबने वाले बच्चे बसावं के स्व. अनिल बांसफोड़ का पुत्र मुकेश बांसफोड़(15) व वकील बांसफोड़ का पुत्र चंदन बांसफोड़(10) बताये जाते है.

चंवर में डूबे दोनों बच्चो को जाल फेंक कर ग्रामीण ढूंढने लगे. लगभग 3 घंटे बाद भी डूबे बच्चों के नही मिलने पर मुखिया संचय भारद्वाज ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से गोताखोर बुलाने की मांग की. उसके बाद प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरो को बुलाया. सीओ ने बताया की पांच स्थानीय गोताखोर डूबे बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रहे है. एनडीआरएफ की टीम से भी मदद लेने का प्रयास किया जा रहा है. सामाचार प्रेषण तक डूबे दोनों बच्चों को नही निकाला जा सका था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026