Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खसरा व रूबेला टीकाकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : खसरा व रूबैला टीकाकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को सदर अस्पताल के डब्लू एचओ कार्यालय में हुआ। कार्यशाला का आयोजन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय व एसएमओ डॉ सुबीन सुब्रमनियन सी ने किया। कार्यशाला में डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार ने खसरा और रूबैला जैसी गंभीर के लिए महाअभियान की शुरुआत की है। पोलियो मुक्त भारत की तरह भारत सरकार अब खसरा मुक्त भारत के लक्ष्य पर काम कर रही है।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि खसरा एक संक्रामक रोग है। जिससे बच्चों में कई प्रकार की रोगों से प्रभावित होने का खतरा रहता था। एमआर अभियान में इंटरनेशनल रोटरी क्लब, लाइंस क्लब के अलावा यूनिसेफ, डब्लूएचओ भी शामिल हैं। इस अभियान में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। मौके पर यूनिसेफ केपीएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी कार्यालय के डाटा सहायक अशोक कुमार शर्मा उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024