बड़हरिया विधानसभा स्तरीय भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया विधानसभा स्तरीय भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बड़हरिया बाजार के जामो रोड स्थित युवराज मैरेज हॉल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनुरंजन मिश्र ने किया.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने मोदी सरकार के नौ सालों के कार्यकाल को बेमिसाल व उपलब्धियों भरा बताते हुए कहा कि इस दौरान आम जन के हितों का भरपूर ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के गरीबों, शोषितों, वंचितों, अनुसूचित जाति,जनजाति व पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति समर्पित रही है.

वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सा़ंसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के चलते भारत विश्वमंच पर सदैव प्रतिष्ठित रहा है. भारत वर्ष के प्रति पूरी दुनिया का नजरिया बदला है..जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि अष भारत की पहचान एक सशक्त व आत्मनिर्भर देश के रुप में होती है.हमारी अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई है. गस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, विधानसभा प्रभारी नन्दप्रसाद चौहान, युवा नेता मुकेश बंटी, धर्मेंद्र सिंह पटेल, त्रिलोकी सिंह पटेल, डॉ अनिल गिरि, सुरेश पंडे,मनोज कुशवाहा, सुदीश सिंह पटेल, ओमप्रकाश पांडे,उमाशंकर सिंह, ईं अमृत राज, अखिलेश सिंह, जितेंद्र पटेल, प्रेम प्रकाश सोनी सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026