गुठनी में ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत

  • पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल युवक को गंभीर हालत में पहुंचाया था अस्पताल
  • ऑटो ड्राइवर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हुआ फरार

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर सेलौर बाजार के समीप शुक्रवार की देर शाम ऑटो और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई. घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी पहचान दरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सुमन कुमार (20) वर्ष के रूप में हुई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की माने तो दोनों वाहनों की हुई टक्कर की आवाज सुनकर दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंचे. जहां युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाअध्यक्ष रणधीर कुमार को दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को पीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान ले जाते वक्त घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार का कहना है कि पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया है. युवक के परिजनों के आवेदन का इंतजार पुलिस कर रही है. घटना के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026