छपरा : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है. निगरानी की टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय बेतिया के प्रधान लिपिक कुमार शंभूशरण सिंह को 49,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
इस मामले को लेकर लोक विकास केंद्र बेतिया के सचिव समीर सान्याल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी. निगरानी की ओर से इस मामले की जांच की गई. जिसके बाद मामले को सही पाया गया. बताया जा रहा है की प्रधान लिपिक द्वारा आउटसोर्सिग का आवंटन भेजने के नाम पर आवंटित राशि का 3% के दर से कुल एक लाख रूपये की मांग की जा रही थी.
जिसके बाद ट्रैप की कार्रवाई करने हेतु अनुसंधानकर्ता सुरेन्द्र कुमार मौआर, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कुमार शंभूशरण सिंह को 49,500 रूपये रिश्वत लेते सिविल सर्जन कार्यालय, बेतिया से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…