छपरा

छपरा में मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन : निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियार के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

छपरा: सारण जिले के मांझी थानांतर्गत मोहम्मदपुर खुर्द गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस दौरान पुलिस ने निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किया है. इस दौरान मांझी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री संचालक रूप नारायण शर्मा एवं उसके पुत्र अभय नारायण शर्मा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. मांझी थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि गश्ती के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद खुद गांव निवासी रूप नारायण शर्मा के घर में में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. जिसके बाद उनके द्वारा सीतालाल प्रसाद गुप्ता, अलका मिश्रा सहित पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित कर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खुर्द गांव निवासी रूपनारायण शर्मा के घर को चारों तरफ से घेर कर उनके घर पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान उनके घर से दो देसी कट्टा, पिस्टल की 2 नाल, 5 ट्रिगर, एवं अर्ध निर्मित पिस्तौल बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस ने गन बनाने के मशीन, जिसमें लेथ मशीन, रेती, भाथी, गुना काटने वाला मशीन सहित अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया. इस मामले में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.विदित हो कि इससे पूर्व परसा थाना क्षेत्र में भी पिता-पुत्र के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, जिसका उद्घाटन पुलिस के द्वारा किया गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026