Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर निकाला संविधान मार्च

पार्टी के 135 वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का 135वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन डा. जिलाध्यक्ष विद्यु शेखर पांडेय की अध्यक्षता में की गई. इस दौरान सेवादल प्रमुख मथुरा पंडित ने जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर फहराया. इस अवसर पर राष्ट्रगान , झंडगीत एवं वंदेमातरम् का गायन किया गया और उसके बाद झंडे को सलामी दी गई. इस अवसर पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि आज से 135 वर्ष पूर्व अंग्रेजों से देश की आजाद कराने के लिए कांग्रेस की स्थापना की गई थी और इसके बलिदान और त्याग से ही देश को आजादी मिली. कांग्रेस ने एक गरीब कमजोर राष्ट्र को विकसित देश बनाया. उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के लोगों को सांप्रदायिक शक्तियां लड़ाने में लगी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि 70 वर्षों के साथ-साथ रहने के बाद आज इनमें परस्पर अविश्वास पैदा किया जा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार को विफल बताया. उन्होंने इसे जनता का ध्यान भटकाने वाला काम बताया. उसके बाद कांग्रेसियों ने संविधान मार्च निकाला जिसमें शिवनाथ दूबे, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, कमलेश, रमाकांत सिंह, कृष्ण बिहारी, गणेश राम, जावेद अली, हाफिज जुबैर, सैयद गुला मेहंदी, कौसर इमाम रिजवी, मेराज अहमद, मिथलेश कुमार, मथुरा पंडित, गोपाल प्रसाद, जेपी दूबे, प्रमोद चौधरी, अवधेश मिश्र, नवीन वर्मा, शशि भूषण, अब्दुल हमीद, अर्जुन सिंह, परमेश्वर सिंह, मो. हक अमीर खां आदि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026