परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर स्थानीय थानाक्षेत्र संठी गांव में विगत 24 दिसम्बर19 की रात चोरी के मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने गृह स्वामी गांव निवासी सूर्य कुमार दुबे के फर्द बयान पर चोरी के आरोप में पांच लोगों को नामजद मामला दर्ज किया है. पुलिस ने चोरी के मामले में पांच आरोपित में से दो को गिरफ्तार कर शनिवार को सीवान जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 233/19 के तहत गांव निवासी पवन पांडे व छोटू दुबे उर्फ अमित दूबे को गिरफ्तार कर सीवान जेल भेज दिया. इस मामले में मुन्ना दूबे उर्फ कन्हैया दूबे, धनन्जय दूबे, तेजनारायण दूबे पर चोरी की आरोप में मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी जारी है. उन्होंने बताया की गभीरार गांव की श्री रत्नबाबा ब्रह्मस्थान की धर्मशाला की चोरी के मामले थाना कांड संख्या 219/19 की घटना में पुनः पवन पांडे को रिमांड पर ली जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…