Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कांग्रेस की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पहुंचे जिला कांग्रेस प्रभारी रवींद्र पांडेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियां किसान और मजदूर विरोधी है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को ले कई रणनीतिय बनाई गई। साथ ही 21 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस भवन में जिला स्तरीय महासम्मेलन एवं 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय जनाकांक्षा रैली में अधिक से अधिक संख्या में चलकर सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसके लिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा उर्फ मणिकांत गौर, प्रखंड महिला सेल के अध्यक्ष ज्योति बिंदु, प्रखंड सचिव हजरत हुसैन, प्रखंड महासचिव ताहिर हुसैन, पंचायत अध्यक्ष प्रमाणित ठाकुर, पूर्व मुखिया कृष्णा मांझी, सुभाष मांझी, भारत मिश्रा, बसंत सिंह, परशुराम तिवारी, ईश्वर दीक्षित, रफीक भाई, रफीक आलम, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026