परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक मान्य तिलक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य और सहायक शिक्षक के बीच शनिवार को अचानक किसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे को सुन सभी शिक्षक कार्यालय के तरफ दौड़े वहीं हो हल्ला सुन बच्चे भी वर्ग से बाहर निकल आए। अन्य शिक्षकों के सहयोग से मामले को शांत कराया जा सका। बताया जाता है कि प्राचार्य युगल किशोर पांडेय विद्यालय आए और उपस्थिति पंजी को देखने लगे। उसी दरम्यान सहायक शिक्षक दीवान यादव आए और शुक्रवार की हाजिरी काटने को लेकर प्राचार्य से उलझ गए। दोनों के बीच तेज आवाज में बातें होते होने के बाद मामला अभद्रता तक पहुंच गया। तबतक अन्य शिक्षक और बच्चों की भीड़ लग गई। अन्य शिक्षकों ने दोनों को समझा बुझा कर अलग किया। प्राचार्य और सहायक दोनों ही शिक्षकों ने स्वीकार किया कि हाजिरी काटने को लेकर विवाद हुआ। प्राचार्य युगल किशोर पांडेय ने कहा कि सहायक शिक्षक दीवान यादव स्थानीय हैं और विद्यालय से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान है। ये आए दिन हाजिरी बनाकर दुकान चलाने चले जाते हैं। इसी क्रम में जब मामला सिर से ऊपर हो गया तो शुक्रवार की हाजिरी काट दी। दीवान यादव शनिवार को आए और रेड स्याही देख आगबबूला हो गए और विवाद पर उतर आए। सहायक वही दीवान यादव ने कहा हाजिरी बनाकर गायब होने वाला मैं अकेला नहीं हूं और जब मेरी हाजिरी काटी जा रही है तो सबकी काटी जाए। उन्होंने प्राचार्य पर दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्यवाही करने का आरोप लगाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…