Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कांग्रेस के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को करें सम्मानित : राष्ट्रीय सचिव प्रभारी

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गौशाला रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी राजेश लिलोठिया तथा सारण जिले के मांझी के विधायक विजय शंकर दुबे ने शिरकत किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती के लिए कई रूप रेखा तैयार करने पर चर्चा हुई तथा पार्टी की नीतियों तथा कार्यक्रम को गांव-गांव में जाकर लोगों को जानकारी देने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय सचिव प्रभारी राजेश लिलोठिया ने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में जाएं तथा कांग्रेस के जो बड़े बुजुर्ग घर बैठे हैं उन्हें सम्मानित करें इससे पार्टी के प्रति उनमें रुझान आएगा। उन्होंने कहा कि उन बुजुर्गों को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सम्मानित कराया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार की गलत नीतियों को भी जनता को बताने की अपील की गई थी। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रभारी शौकत अली, उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह,पूर्व अध्यक्ष विनय चंद्र श्रीवास्तव, राजाराम सिंह, डॉ. अशोक गगन, कमलदेव नारायण शुक्ल, बजरंग सिंह, फजले हक, शमीम अहमद, मथुरा पंडित, मेराज अहमद, जावेद अशरफ खान, ओमप्रकाश मिश्र, रुदल यादव वागी, पंचदेव राम, उमेश्वर प्रसाद ठाकुर, हाफिज जुबैर, अजीज असगर, कृष्णा कुशवाहा, मो. सोहैल, केदार सिंह, हरिशंकर तिवारी, विद्यावती देवी, बच्चा तिवारी समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजेश लिलोठिया का पचरुखी में हुआ भव्य स्वागत

पचरुखी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी राजेश लिलोठिया का सिवान जाने के क्रम में पचरुखी आगमन पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश मिश्रा की अगुवाई में बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। लिलोठिया ने कार्यकर्ताओं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभी के समय मे राष्ट्र गंभीर संकट से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिति में अब देश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत आ पड़ी है, इसलिए जन-जन के बीच कांग्रेस से नीति सिद्धांत और कार्यक्रम को जनता के बीच पहुंचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, कमलेश कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद, उमाशंकर साह, जयमाला देवी, जयशंकर सिंह, रामशंकर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026