Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भूमि विवाद में वृद्ध को पीट कर किया अधमरा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के शिवपुर सकरा गांव में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने मुकदमा उठाने से इन्कार करने पर एक व़ृद्ध को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे मृत समझ लावारिस हालत में छोड़ फरार हो गए। बाद में आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल व्यक्ति गांव का राजेश्वर प्रसाद शाही (65) है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त गांव के श्रीनिवास शाही उर्फ बड़े शाही एवं राजेश्वर प्रसाद शाही के बीच पूर्व से भूमि विवाद में हुए मारपीट को मामला अभी न्यायालय में लंबित है तथा केस में साक्षियों की गवाही भी हो चुकी है और सिर्फ सजा की बिंदु पर सुनवाई होनी बाकी है। इसी मुकदमे को उठाने को लेकर शुक्रवार को आरोपित श्रीनिवास शाही उर्फ बड़े शाही अपने सहयोगियों के साथ आ धमका और मुकदमा उठाने की बात राजेश्वर प्रसार से कही। जब राजेश्वर प्रसाद शाही ने मुकदमा उठाने से इन्कार किया तो श्रीनिवास गालियां देने लगे। राजेश्वर अभी कुछ समझ पाते तभी श्रीनिवास शाही, प्रशांत शाही उर्फ विट्टू, प्रभात शाही उर्फ सिट्टू, बालदेव शाही, अक्षयबर शाही, मृत्युंजय शाही, केदार शाही ने हरवे-हथियार से से हमला कर राजेश्वर प्रसाद शाही को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मृत समझ फरार हो गए। बता दें कि घटना को अंजाम देने वाले अधिकांश आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जिनके विरुद्ध स्थानीय थाना समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। तभी परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में असांव थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि घायल का फर्द बयान नगर थाने की पुलिस द्वारा ली गई है। फर्द बयान आते ही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वैसे परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026