मामला: कुशहरा पंचायत का
परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए विखंडन के दौरान एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले प्रखंड के कुशहरा पंचायत के पूर्व सरपंच व वर्तमान के भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ अली अख्तर बीडीओ संतोष कुमार मिश्र को लिखित शिकायत किया है. डॉ अख्तर के शिकायत के मुताबिक मतदाता सूची से उनके, उनके पत्नी बेटे सहित पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से एक साजिश के तहत गायब कर दिया गया है. डॉ अख्तर के मुताबिक उनके पिता 1966 में भी मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं. उनका कहना है कि विधान सभा चुनाव में मतदान केंद्र संख्या 168 में क्रम संख्या 297 से 316 तक उनके परिवार का नाम था. इस संबंध में बीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि नाम जोड़ने व सुधार का समय अभी है, इसमे सुधार कर दिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…