Maharajganj News

महाराजगंज में सात परीक्षा केंद्रों का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

परवेज़ अख्तर/सिवान: आगामी 1 से 13 फरवरी तक होने वाली इंटर की परीक्षा को लेकर शुक्रवार को महाराजगंज एसडीओ डॉ रामबाबू प्रसाद एवं एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने एक फरवरी से आयोजित होने वाले इंटर परीक्षा के लिए बनाये गये चार परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया. सभी ही परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश भी दिये.इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि इंटर की परीक्षा को लेकर शहर के  में स्वामी कर्मदेव उच्च विद्यालय,सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय,गोरखसिंह कॉलेज,उमाशंकर प्रसाद उच्च विधालय, आरबीजीआर कॉलेज सहित सात परीक्षा केंद्र बनाया गया है. शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं. परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए बेंच एवं डेस्क की भी व्यवस्था कर ली गयी है . सात केंद्र पर सिर्फ छात्रा परीक्षार्थी ही होंगे .उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र के वीक्षक के अलावा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को पहचान पत्र निर्गत करने का भी आदेश केंद्राधीक्षक को दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026