तरवारा थाने में पदस्थापित सिपाही ने परिवारिक कलह में खाया कीटनाशक, इलाज हेतु कराया गया भर्ती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना में पदस्थापित एक सिपाही ने शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह में आकर कीटनाशक दवाई खा ली। आनन-फानन में थाना में मौजूद सिपाहियों ने उसे सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया। सिपाही की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई। विक्रम कुमार ने बताया कि जीबी नगर थाना में सिपाही के पद पर मैं तैनात हूं।

सात दिसंबर को मेरी शादी है।शुक्रवार की सुबह अपने घर फोन कर बातचीत कर रहा था। बातचीत के दौरान स्वजनों ने उसे कुछ अशब्द बोल दिया इससे नाराज होकर कीटनाशक दवाई खा ली। चिकित्सकों द्वारा सिपाही की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी। पीड़ित जवान के साथ इलाज को पहुंचे अन्य सिपाहियों ने बताया कि विक्रम प्रेम विवाह विक्रम कर रहा है। तिलक एक माह पूर्व ही हो गया था। इस मामले थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि एक जवान की तबीयत खराब हुई है उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026