परवेज अख्तर/सिवान: जिला प्रशासन के सौजन्य से वन स्टाप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला जागरुकता पखवाड़ा के तहत विद्याभवन महिला महाविद्यालय में छात्राओं के बीच महिला हिंसा को रोकने में पुरुषों तथा महिलाओं की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा को संबोधित करते हुए केंद्र प्रशासक श्वेता कुमारी द्वारा कहा गया कि महिला एवं पुरुष दोनों एक दूसरे के पुरक हैं।
बच्चों के परवरिश में माता-पिता एवं परिवार की अहम भूमिका होती है। बच्चों को देख-रेख, संरक्षण एवं शिक्षा जिस प्रकार से होगी आगे हमारा समाज उसी प्रकार का होगा। महिला एवं पुरुष में भेदभाव मिटाने में भी पुरुष एवं महिला दोनों की भूमिका होती है। मौके पर डा. रीता शर्मा, डा. संजीवनी, पल्लवी निशा, डा. पूजा कुमारी, अनिल, डा. निधि गुप्ता आदि ने भाग लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…