Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति का करें गठन : प्रभारी मंत्री

परवेज अख्तर/सिवान :- जिला प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को गुठनी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान वे ग्यासपुर पूर्व विधायक रामायण मांझी के आवास पर बाढ़ संबंधित सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर सबसे पहला हक आपदा पीड़ितों का है, चाहें वो अतिवृष्टि व अनावृष्टि हो या महामारी या किसी अन्य दुर्घटना के शिकार हीं क्यों न हों।

मौके पर सीओ राकेश कुमार और बीडीओ धीरज कुमार से कहा कि प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों की एक अनुश्रवण समिति गठित कर अविलंब बैठक करें और बाढ़ प्रभावितों के संदर्भ में उनके विचार जानकर सरकार को रिपोर्ट भेजें ताकि उनको नियमानुसार राहत अनुदान की राशि मुहैया कराई जा सके।

सीओ ने बताया कि गुठनी में कुल 218 एकड़ भूमि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित की गई है, लेकिन सरकारी नियमानुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को अधिकतम दो एकड़ जमीन का ही मुआवजा देने का प्रावधान है। मौके पर अपर समाहर्ता आयुष अनंत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, युवा जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, भाजपा आइटी सेल के संयोजक सौरभ शेखर, दिलीप गुप्ता, सुभाष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मिटू मांझी, नरेंद्र मोहन वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026