परवेज अख्तर/सिवान :- छपरा-सिवान मुख्य पथ 531 में जगह-जगह पड़ी दरारों को एनएचआइ ठीक कराएगा। सड़क की मरम्मति का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क मरम्मति का कार्य शुरू होने से इस सड़क से गुजरने वाले लोगों सहित बड़े वाहन के चालकों को काफी राहत मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि निर्माण कार्य पूरा होने के पहले कई जगह दरक गई है। जबकि छह किमी सड़क का निर्माण कार्य अभी शेष ही है।
दारौंदा, पचरुखी व चांप तक सड़क कई जगह दब गई है। फिलहाल दारौंदा की तरफ से सड़क की मरम्मति की जा रही है। सबसे खराब स्थिति चांप ओवरब्रिज के बगल से निकल रही एप्रोच सड़क की है। यहां सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क नहीं दिख रही है, बल्कि खेत जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में भारी वाहनों के साथ छोटे वाहन भी बहुत मुश्किल से निकल रहे हैं। इस कारण कभी-कभी भारी वाहनों की लंबी कतारें मुख्य मार्ग पर देखने को मिल रहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…