आठ माह बाद भी पूर्ण नहीं हुआ संयुक्त कृषि भवन का निर्माण कार्य

परवेज अख्तर/सिवान:
जिला कृषि कार्यालय परिसर में बन रहे कृषि संयुक्त भवन का उद्घाटन आठ माह पहले कोरोना काल के समय वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कृषि मंत्री रहे प्रेम कुमार ने 24 जून 2020 को अपूर्ण अवस्था में उद्घाटन किया था, लेकिन उद्घाटन के आठ माह बाद भी संयुक्त भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। मंत्री ने इस भवन का उद्घाटन जब किया तो कृषि विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को ऐसा लगा था कि अब पुराने भवन को छोड़ बहुत जल्द ही हमलोग संसाधन युक्त संयुक्त कृषि भवन में प्रवेश कर जाएंगे, लेकिन उनका सपना अधूरा ही रह गया, क्योंकि मंत्री ने बिना कार्य पूर्ण हुए भवन का उद्घाटन कर दिया था। बता दें कि 2017-18 में यह योजना शुरू हुई थी। करीब चार करोड़ 10 लाख 57 हजार 790 रुपये की लागत से संयुक्त भवन का निर्माण होना था। कार्य भवन निर्माण निगम करा रहा है। विभाग के पदाधिकारियों की शिथिलता इसमें साफ-साफ दिख रही है।

एक ही छत के नीचे कृषि से जुड़े सभी विभाग को शिफ्ट करने की है योजना

सरकार के साथ विभाग की सोच थी कि एक ऐसा भवन बने जिसमें कृषि विभाग से जुड़े आधा दर्जन से अधिक संभाग एक ही छत के नीचे शिफ्ट हो जाएं, ताकि किसानों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़े। भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो किसानों को लगा कि अब एक ही छत के नीचे आसानी से सभी कार्य हो जाएंगे, लेकिन किसानों का सपना भी अधूरा रह गया।

संयुक्त कृषि भवन में प्रतीक्षालय के साथ लाइब्रेरी की भी व्यवस्था

भले ही संयुक्त कृषि भवन का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन जब यह भवन बनकर तैयार होगा तो इसमें किसानों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय के साथ कृषि से जुड़ी लाइब्रेरी सहित कई सुविधाएं उन्हें मिलेंगी।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

यह बात सही है कि मंत्री ने आठ महीने पहले भवन का उद्घाटन किया है, लेकिन भवन अभी भी अपूर्ण है। अपूर्ण भवन को पूर्ण कराने के लिए विभाग की जब वीसी होती है, तो उसमें कई बार चर्चा की गई है। साथ ही भवन निर्माण विभाग को पत्राचार भी किया गया है।

जयराम पाल, डीएओ, सिवान।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026