बिजली व पानी की व्यवस्था न होने से ई-टॉयलेट बेकार

परवेज अख्तर/सिवान:
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रखे गए ई-टॉयलेट नकारा साबित हो रहे हैं। ई-टॉयलेट कहीं बंद पड़े हैं तो कही कूड़े के हवाले कर दिये गये हैं। देखरेख के अभाव में लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। ई-टॉयलेट में पसरी गंदगी और बदबू के कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। कूड़े के ढेर पर रखे गए ई-टॉयलेट नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खेाल रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के अलग-अलग 20 सार्वजनिक स्थानों पर नगर परिषद द्वारा महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग ई- टॉयलेट रखा गया था। वहीं योजना के तहत सभी ई-टॉयलेट में बिजली व पानी की व्यवस्था करनी थी, लेकिन बिजली और पानी की व्यवस्था तो दूर, रख-रखाव पर विशेष ध्यान नहीं देने एवं साफ-सफाई नहीं होने से इसकी हालत बद से बदतर हो गई है।

83 ई-टॉयलेट कम यूरिनल की हुई थी खरीदारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 में 91 लाख 71 हजार 500 रुपये खर्च कर 83 ई-टॉयलेट कम यूरिनल की खरीदारी की गई थी। साथ ही 22 लाख 47 हजार रुपये की लागत से 14 वाटर टैंक की खरीदारी हुई थी। शहर के सब्जी मंडी, गोपालंगज मोड़ स्थित एसडीपीओ आवास के सामने, स्टेशन रोड फलमंडी, डीएवी मोड़, मजहरुल हक बस स्टैंड, बबुनिया रोड लालकोठी के समीप, तेलहट्टा बाजार समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ई-टॉयलेट कम यूरिनल लगाया गया था। रखरखाव के कारण या तो सभी ई-टॉयलेट बेकार साबित हो रहे हैं या फिर अधिकांश का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

ई-टॉयलेट कम यूरिनल कहां-कहां लगाया गया था, इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही वर्तमान समय में क्या स्थिति है, इसकी भी जांच कराई जाएगी। साफ-सफाई कराकर उसको प्रयोग में लाया जाएगा।

कपिलदेव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सिवान।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026