Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लॉक डाउन में मजदूरों को लेकर अपने घर का निर्माण कराना मुखिया के लिए पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के महुअल महाल निवासी सह मुखिया अनुप मिश्र के विरुद्ध स्थानीय थाने में लॉक डाउन का अनुपालन नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।बतादें कि मुखिया श्री मिश्र प्रशासनिक आदेश के बावजूद भी अपने नवनिर्मित मकान में दर्जनों लेबर व मजदूर लेकर निर्माण करा रहे थे कि इसी बीच किसी ने सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।की मुखिया द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए अपने नवनिर्मित मकान का निर्माण करवा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को सही पाया तथा उनके विरुद्ध स्थानीय थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।पंचायत के एक व्यक्ति ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि जहां पूरा देश कोरोना वायरस को लेकर त्राहिमाम है वहीं इस पंचायत के मुखिया पर इसका कोई असर नहीं है। मुखिया को गोपनीय रूप से ग्रामीणों द्वारा बार-बार मना किया जाता था कि लॉक डाउन का अनुपालन करें।लेकिन मुखिया दर्जनों की संख्या में मजदूरो को लेकर अपने दबंगई के कारण काम कराते रहे। दर्ज प्राथमिकी की जानकारी एमएच नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने दी। श्री सिंह ने बताया कि मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर प्राथमिकी की एक कॉपी सभी जिले के वरीय पदाधिकारी को भेज दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026