Maharajganj News

लॉक डाउन की तिथि में होगी बढ़ोतरी तो निश्चित रूप से भागेगी महामारी: सिग्रीवाल

परवेज अख्तर/सिवान:- सिवान के महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से एक बातचीत के दौरान श्री सिग्रीवाल ने कहा कि लॉक डाउन की तिथि में अगर बढ़ोतरी होती है तो निश्चित रूप से कोरोना वायरस जैसी महामारी भागेगी। उन्होंने सिवान जिले के आम जनमानस से हाथ जोड़ कर अपील करते हुए कहा कि जब तक आम जनमानस जिला प्रशासन के साथ-साथ वे भी जागरूक नहीं होंगे।तब तक हम कोरोना वायरस जैसी महामारी से बच नहीं सकते हैं। उन्होंने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र तथा सिवान लोकसभा क्षेत्र के सभी धर्मों के आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक महामारी के रूप में पूरे भारत वर्ष में तेजी से अपना पांव पसार रहा है। जिसको रोकने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई अथक प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने आम जनमानस से श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास को कारगर साबित करने के लिए अपील भी की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश पर बिहार सरकार भी निश्चित रूप से उनके आदेश का अनुपालन कर रही है। श्री सिग्रीवाल ने दूसरी तरफ कहा कि लॉक डाउन की स्थिति में गरीब तबके के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो उसके लिए बिहार सरकार एक योजना बनाकर उनके मदद के लिए आगे आने की रणनीति बना रही है। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में संपूर्ण बिहार के जिला पदाधिकारी सजग हो चुके हैं तथा पूरे बिहार के पुलिस कप्तान भी लॉक डाउन का अनुपालन हर हाल में कराने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने दूसरी तरफ वैसे लोगों से बचने की सलाह दी है कि जो लोग दिनभर फूलों को पैरों से कुचल कर चलते हैं और शाम के समय में चमन की रहनुमाई का दावा करते हैं। इसका मतलब आप साफ समझ ले कि जो लोग दिनभर फूलों को पैरों से कुचल कर चलने का मतलब गाँव तथा कस्बे में घूम-घूम कर श्री नरेंद्र मोदी का दुष्प्रचार करना।चमन की रहनुमाई का दावा करने का अर्थ सिर्फ विरोधी बनकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दुष्प्रचार करना और समय पड़े तो वही लोग अपने आप गरीबों के पास से दबे पांव खिसकने में थोड़ी सी कोताही नहीं बरतना। उन्होंने देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण पर विशेष चर्चा के दौरान कहा कि यह महामारी को लेकर पूरा देश त्राहिमाम है इस त्राहिमाम से सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलकर लॉक डाउन का पालन करना श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए हुए बातों पर अमल करना है। दूसरी तरफ उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि “जब खुदा ही अपने रूठे हो तो दिल की जलन का क्या होगा” और जब बाग का माली दुश्मन हो तो अहले चमन का क्या होगा “! उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आप सभी कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचने के लिए आप अपने – अपने घरों में रहे तथा आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बिना जरूरी काम के बाहर न जाने दें। विकट परिस्थिति में घर से बाहर निकले तथा स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने अंत में कहा कि बिहार के मुखिया के निर्देश के आलोक में संपूर्ण बिहार के जिला पदाधिकारी गरीबों की मदद हर हाल में करेंगे,घबराने की जरूरत नही है। अगर डीलरों द्वारा गरीबों को राशन देने में थोड़ी सी भी कोताही बरतेंगे तो कानूनी कार्रवाई करने के लिए संबंधित जिले के जिला पदाधिकारी पैनी नजर रखे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026